Aaditya pancholi biography

aditya pancholi

निर्मल पंचोली उर्फ़ आदित्य पंचोली एक भारतीय और टीवी कलाकार हैं। जो मुख्यतः फिल्मों और टीवी में दिखाई पड़ते हैं। आदित्य पंचोली और विवादों का बहुत पुराना नाता रहा है। झगड़ालू मिजाज के आदित्य पर रेप जैसे संगीन आरोप भी लगे हैं।

पृष्ठभूमि

आदित्य पंचोली का जन्म 14 सितंबर 1964 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम राजन पंचोली है- जो हिंदी फिल्म निर्देशक थे, उनकी माँ का नाम अरुणा है। उनकी एक बहन और दो भाई हैं।

पढ़ाई

आदित्य पंचोली ने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसफ हाईस्कूल से संपन्न की है।

शादी

आदित्य पंचोली की शादी जरीना वहाब से हुई हैं। इनके एक बेटा और बेटी हैं। बेटे का नाम सूरज पंचोली हैं-जो एक फिल्म अभिनेता हैं।

करियर

आदित्य पंचोली ने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में फिल्म सस्ती दुल्हन और महंगा दूल्हा से की थी। उसके बाद वह कई हिंदी फिल्मों में नजर आये। लेकिन उन्हें हिंदी सिनेमा में पहचान निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म जख्मी जमीन से मिली। उसके बाद उन्होंने तरकीब, जोड़ीदार, आँखे, ये दिल आशिकाना, बाजीराव मस्तानी यस बॉस जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया।

0 Shares:
Leave a Reply
You May Also Like